Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:कुते काट खा गए आधा शव, अस्पताल की पर्ची से हुई शिनाख्त

India-1stNews




बीकानेर:कुते काट खा गए आधा शव, अस्पताल की पर्ची से हुई शिनाख्त

बीकानेर। तोलियासर से ठुकरियासर मार्ग पर सड़क से करीब 25-30 फीट अंदर मृत मिले महिला के शव की शिनाख्त लिखमादेसर निवासी 23 वर्षीय लाली नायक के रूप में की जा रही है। शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है व शव को आधे से ज्यादा कुत्तों द्वारा खा लिया गया है। शव के पास हॉस्पिटल की पर्ची, दवाइयां, लोहे की रॉड भी मिली है जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सीआई इंद्रकुमार की अगुवाई में पुलिस की अलग अलग टीमें जांच में जुटी हुई है एवं बीकानेर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। बता देवें चार दिन पहले गत शुक्रवार रात इसी स्थान पर बाना निवासी 22 वर्षीय युवक हेतराम नायक की दुर्घटना में मौत हुई थी और अपुष्ट सूत्रों द्वारा आज शव मिलने वाली मृतका भी दुर्घटना में मृतक हेतराम की पत्नी ही बताई जा रही है। पुलिस लाली की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मौके पर एसआई धर्मपाल, राजवीर ढाका, अनील कुमार मील, वाहन चालक रामनिवास मौके पर पहुंचे।

“मामला प्रथम दृष्टया दुर्घटना का ही लग रहा है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हर एंगल से जांच कर रही है।" - इंद्रकुमार, थानाधिकारी, श्रीडूंगरगढ़

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562