Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चली गोलियां, दो युवक घायल, पीबीएम में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल

India-1stNews




बीकानेर: चली गोलियां, दो युवक घायल, पीबीएम में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल

बीकानेर। जिले में पिछले काफी महीनों से अपराध बढ़ता ही जा रहा है आये दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। मंगलवार को प्रदेश के गृह राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर थे। पूरी पुलिस महकमा गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़़म के आने की तैयारी में लगा हुआ था। वहीं वहीं दोपहर में नाल थाना इलाके दो पक्षों में झगड़ा होने और फायरिंग में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना से पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा गया। कावनी गांव में िस्थत सोलर प्लांट में मंगलवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। लाठी व सरियों पर हमला किया। इस दौरान हुई फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। झगड़े की सूचना मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। 

इस संबंध में 25 जेएमडी कावनी निवासी मूलसिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत, छैलुसिंह, बाबुसिंह, साबु खां, नरपतसिंह व गिरधारी सिंह ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार परिवादियों ने बताया कि मंगलवार को सोलर प्लांट में थर्ड फेज में ब्रुश कटिंग का काम चल रहा था। यहां सात-आठ ट्रेक्टर काम कर रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे सर्वोदय बस्ती निवासी धीरुसिंह पुत्र भैरुंसिंह, कुंभसिंह उदट, बांगड़सर निवासी बजरंगसिंह, शंकर गुजर, भंवरसिंह पुत्र जीवराज सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह पुत्र करणीसिंह शेखावत, सोहनसिंह पुत्र किशोरसिंह, शिवराजसिंह पुत्र विशालसिंह, विष्णु पुत्र श्रवणराम जाट, राजवीर सिंह पुत्र दीवानसिंह, हासम पुत्र बाबू खां, जगदेववाला निवासी रामकिशन सुथार, भंवरसिंह पुत्र भैरु सिंह भाटी व दस-15 अन्य लोग आए। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों ने लाठियों व लोहे के सरियों से मारपीट की। आरोपियों ने फायरिंग की, जिससे रेवंतसिंह के गोली छुकर चली गई है। आरोपियों ने एक कार, ट्रेक्टर में तोडफ़ोड़ की। झगड़े में रेवंतसिंह व फतेह सिंह घायल हुए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक रेवंत सिंह के सीने को छुकर गोली निकली है। दाया पैर गंभीर रूप से जख्मी है। फतेह सिंह के शरीर के पर चोटे आई हैं। नाल पुलिस के अनुसार इस संबंध में एक पक्ष ने मामला दर्ज कराया है जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज कराया जा रहा है। फायरिंग को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

दोनों पक्षों में पहले भी हो चुकी है मारपीट

दरअसल दोनों पक्षों में 9मार्च को भी मारपीट हो चुकी है। इस संबंध में कृष्ण कुमार शर्मा ने नाल पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि 9 मार्च की दोपहर को आरोपी गणेश सिंह व उसके पांच-दस अन्य साथी कावनी स्थित सोलर प्लांट पहुंचे। आरोपियों ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement