Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर। पांचवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल बदला, यहां देखे

India-1stNews




बीकानेर। पांचवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल बदला 

बीकानेर। लोकसभा चुनावों को देखते हुए पांचवीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह परीक्षा 15 अप्रेल से शुरू होने वाली थी, लेकिन इसी बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा गई। अब शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक ने टाइम टेबल में संशोधन किया है।

अब यह परीक्षा 30 अप्रेल से शुरू होगी और 4 मई को समाप्त होगी। परीक्षा में प्रदेश के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के 14 लाख 60 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रदेश में 18954 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। समय सारिणी के साथ ही समय में भी बदलाव किया गया है।

अब यह परीक्षा सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक होगी। यह समय गर्मी को देखते हुए किया गया है। पहले इसका समय 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया था।

यह रहेगा टाइम टेबल
तिथि------------विषय
30 अप्रेल------अंग्रेजी
1 मई---------हिंदी
2 मई--------गणित
3 मई ------पर्यावरण अध्ययन
4 मई------विशेष विषय संस्कृत,उर्दू एवं सिंधी


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562