Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तेल- घी के गोदाम, मिठाई की फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग ने की रेड, रसगुल्लों में...देखे वीडियो

India-1stNews





बीकानेर: तेल- घी के गोदाम, मिठाई की फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग ने की रेड, रसगुल्लों में...देखे वीडियो




बीकानेर। खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशानुसार जॉइंट कमिश्नर डॉ सत्य नारायण धौलपुरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक घी-तेल गोदाम तथा मिठाई फैक्ट्री पर कार्यवाही की गई। धनलक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में बिना खाद्य लाइसेंस के घी व तेल के व्यापार को गंभीरता से लिया गया। मौके पर मौजूद विभिन्न ब्रांड के 2,471 लीटर घी को सीज कर दिया गया। 

इधर संयुक्त आयुक्त डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बताया कि प्रेम मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री में रसगुल्लों का स्टॉक था, ये स्टॉक प्रयागराज भेजा जाना था। रसगुल्लों में मक्खियां पड़ी मिली। वहीं कर्मचारियों के सिर पर टोपी भी नहीं थी, हाथों में दस्ताने भी नहीं पहने हुए थे। जिस पर कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक को नॉम्स के अनुसार कर्मचारियों को साफ-सफाई रखने की सख्त हिदायत दी। साथ ही वहां से रसगुल्लों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भिजवाया गया है। 





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562