Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग लड़के ने पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

India-1stNews




बीकानेर: नाबालिग लड़के ने पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गाव की नाबालिग लड़की को उसी गांव के नाबालिग लड़के ने बहला फुसलाकर कर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया। इसे लेकर नाबालिग लड़के पर मामला दर्ज किया गया है।

बीकानेर से जोधपुर ले गया था

थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के पिता ने उसी गांव के नाबालिग लड़के पर अपनी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गांव से बीकानेर व बीकानेर से स्लीपर बस में जोधपुर ले गया। रास्ते में अश्लील वीडियो बनाकर डरा धमकाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इन आरोपों के साथ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग के पिता ने गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया। नारी निकेतन से आने के बाद नाबालिग लड़की ने घटना बताई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562