Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

स्वर्ण कला बोर्ड बनाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

India-1stNews




स्वर्ण कला बोर्ड बनाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को  स्वर्ण कला बोर्ड बनाओ  संघर्ष समिति बीकानेर द्वारा जिला कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। संघर्ष समिति के विधि सलाहकार अनिल सोनी ने बताया कि हस्तकला के प्रोत्साहन एवं स्वर्धन के लिए माटी कला बोर्ड सहित अन्य बोर्डो में राज्य सरकार द्वारा अध्यक्षो की नियुक्ति की गई है। लेकिन  स्वर्णकला बोर्ड के गठन बाबत कोई प्रस्ताव पारित नही किया गया और ना ही कोई आश्वासन इस सन्दर्भ में आज दिनांक तक जारी नही होने पर मुख्यमंत्री सहित बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को स्वर्ण कला बोर्ड बनाए जाने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मेघराज मौसूण ने बताया कि राजस्थान में स्वर्णकार समुदाय के लाखो व्यक्तियो सहित अनेक वर्गों द्वारा स्वर्ण एवं रजत धातु से आभूषण बनाये जाने का कार्य कई दशको से किया जाता आ रहा है। जिसमे प्रमुख रूप से मीनाकारी के साथ ही कुन्दन जडाई का कार्य किया जाता आ रहा है। मीनाकारी के कार्य में बीकानेर का नाम पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है और इस कार्य से देश प्रदेश के लाखो करोड़ो नागरिक अपना जीवन यापन करते आ रहे है। इस प्रकार उक्त स्वर्णकला व्यवसाय राजस्थान की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान रखता है। इसी कडी को ध्यान में रखते हुए 21 जून 2023 को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा राजस्थान राज्य में स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड के गठन की स्वीकृति देते हुए कहा कि  बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 5 गैर सरकारी सदस्य होने व बोर्ड का कार्यकाल 3 वर्ष की घोषणा की गई थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उक्त स्वीकृति जारी किये जाने के पश्चात राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन होने के बाद  राज्य सरकार द्वारा स्वर्णकार समाज व स्वर्णकारी व्यवसाय पर जीवन यापन करने वाले लाखो कामगारो की उपेक्षा करते हुए आज दिनांक तक राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड के गठन के सन्दर्भ में कोई कार्यवाही नही की जबकि स्वर्णकार समाज मूल ओ.बी.सी होने के नाते सदैव  प्रमुख मतदाता रहा है। लेकिन सरकार द्वारा अन्य बोर्डो का गठन करने के बावजूद राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन नही करने से  स्वर्णकार समुदाय में  रोष व्याप्त हो रहा है। जबकि स्वर्ण कामगारो के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन किया जाना आवश्यक है। उक्त बोर्ड का गठन होने से स्वर्ण कार्य में पारदर्शिता आयेगी और स्वर्ण दैनिक कामगारो के हितो का सवर्धन भी होगा। ज्ञापन में संघर्ष समिति ने जिला कलक्टर को बताया की
यदि होली जैसे राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर अर्थात 25 मार्च 2023 तक राज्य में राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन की घोषणा अथवा आश्वासन जारी नही होने पर भाजपा  द्वारा वर्ष 2023 में विधानसभा चुनावो के दौरान दिये गये वक्तव्य यदि राज्य में भाजपा की सरकार आती है तो राज्य सरकार राजस्थान के स्वर्णकार कामगारो के भविष्य के सर्वधन के लिए राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन करेगी" को याद दिलाने के लिए स्वर्ण कला बोर्ड बनाओ संघर्ष समिति, बीकानेर के तत्वाधान में दिनांक 30 मार्च 2024 को 4 बजे राजस्थान दिवस  पर खाटू श्याम मन्दिर प्रांगण, जयपुर रोड़ बीकानेर से पैदल रवाना होकर जयपुर में मुख्यमंत्री निवास / कार्यस्थल पर ज्ञापन सौपा जायेगा। संघर्ष समिति के संयोजक मुरलीधर सोनी ने बताया की स्वर्ण कला बोर्ड बनाओ संघर्ष समिति, बीकानेर द्वारा उक्त पैदल यात्रा बीकानेर से जयपुर तक बगैर अन्न ग्रहण किये केवल मात्र जल के सहारे पुरी की जायेगी। यदि फिर भी राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन बाबत कोई आश्वासन स्वर्ण कला बोर्ड बनाओ संघर्ष समिति बीकानेर को नही दिया जाता है तो आगामी लोकसभा चुनाव में स्वर्णकार समाज अपने मताधिकार का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने के लिए मजबूर रहेगा। ज्ञापन देने में गणेश सोनी ,शिव नारायण सोनी, गणपत सोनी,सुनील सोनी, नेमीचंद सोनी,अशोक सोनी ,नारायण सोनी सहित अनेक समाज बंधु शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement