Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध डोडा सहित पिकअप जब्त,चालक फ़रार

India-1stNews




बीकानेर: अवैध डोडा सहित पिकअप जब्त,चालक फ़रार

बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पकड़ा है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस ने की है। पुलिस ने गश्त के दौरान धरनोक से नान्दड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध पिकअप को रूकवाया। पुलिस को देखकर चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में से प्लास्टिक के कट्टों में करीब 16 किलो डोडा मिला। पुलिस ने आरजे-21 नम्बर की गाड़ी को जब्त कर लिया है साथ ही केलाश विश्नोई नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement