Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 10 किलो डोडा पोस्त बरामद, तस्कर को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: 10 किलो डोडा पोस्त बरामद, तस्कर को किया गिरफ्तार

बीकानेर। लोकसभा चुनाव के दौरान नशे के सामान की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कोलायत पुलिस ने दस किलो डोडा पोस्त के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार कोलायत सीओ संग्राम सिंह के निर्देशन में हदां गांव में कार्रवाई की। पुलिस ने कुशाल सिंह राजपूत (25) साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक नशीली सामग्री की तस्करी करता है। उसकी तलाशी लेने पर 10 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया।

पुलिस पता लगाने में जुटी है कि डोडा पोस्त की सप्लाई किसने दी और वह किसे बेचने की तैयारी में था। कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश, एएसआई रामस्वरूप, कॉन्स्टेबल राणाराम, कुलदीप और प्रहलाद की विशेष भूमिका रही।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते वाहनों की चैकिंग चल रही है। संदिग्ध लोगों से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। इसी कारण इन दिनों एनडीपीएस एक्ट के तहत काफी कार्रवाई हो रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement