Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस की पहल: महिला कांस्टेबल्स ने लोक नृत्य और नाटक से दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश

India-1stNews




बीकानेर पुलिस की पहल: महिला कांस्टेबल्स ने लोक नृत्य और नाटक से दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश




बीकानेर, 11 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रंखला में गुरुवार को बीकानेर पुलिस ने भी एक पहल की। जूनागढ़ के आगे आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल्स ने नृत्य और नुक्कड़ नाटक के जरिए वहां मौजूद सैंकड़ों लोगों को मतदान का संदेश दिया गया। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा परंपरागत वेशभूषा में लोक नृत्यों से साथ मतदान का संदेश देना आमजन के लिए नया अनुभव था। सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। गणगौर के मेले के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओम प्रकाश, जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम सहित पुलिस और प्रशासन के अनेक अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
इस दौरान सभी अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। आमजन ने महिला कांस्टेबल्स के इस नवाचार को सराहा। इस अवसर पर मतदान की जानकारी से जुड़े पंपलेट वितरित किए गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement