Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 19 अप्रैल को रहेगा सवैतनिक अवकाश

India-1stNews




लोकसभा आमचुनाव 2024: 19 अप्रैल को रहेगा सवैतनिक अवकाश

बीकानेर, 5 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान दिवस 19 अप्रैल (शुक्रवार) को  जिले में सार्वजनिक अवकाश होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा जारी आदेशानुसार 19 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।  लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (बी) के तहत मतदान के दिन सभी कर्मचारियों को मतदान दिवस को संवैतनिक अवकाश  रहेगा। जिले में स्थित सभी निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक कामगार को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देय होगा। साथ ही ऐसे कामगार, जो जिले से बाहर कार्यरत हैं, उन्हें भी अपने मतदान हेतु मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय है। मतदान दिवस के दिन जिले के समस्त विद्यालयों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र स्थापित हैं, वहां मतदान दलों के रवानगी दिवस यानी 18 अप्रैल गुरुवार को भी अवकाश घोषित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement