Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्कूटी से पांच लाख रुपए से भरा बैग गिरा, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद टेक्सी चालक को ढूंढ निकाला,लौटाए रुपये

India-1stNews




बीकानेर: स्कूटी से पांच लाख रुपए से भरा बैग गिरा, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद टेक्सी चालक को ढूंढ निकाला,लौटाए रुपये

बीकानेर के म्युजियम सर्किल क्षेत्र में एक व्यापारी की स्कूटी से पांच लाख रुपए से भरा बैग गिर गया। ये रुपए एक टेक्सी चालक ने उठा लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके दो घंटे के भीतर टेक्सी चालक को ढूंढ लिया गया। अब रुपए व्यापारी को वापस मिल गए हैं।

पुलिस के अनुसार बीकानेर के म्युजियम सर्किल से सुभाष लेघा अपनी स्कूटी से जा रहा था। अनाज मंडी से वो कैश पांच लाख रुपए लेकर आया था। म्युजियम सर्किल पर उसकी स्कूटी से ये रुपए नीचे गिर गए। उसे पता ही नहीं चला। घर जाकर संभाला तो होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सदर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो म्युजियम सर्किल पर लगे कैमरों से चैक किया गया। इसमें पता चला कि एक स्कूटी से बैग गिरा है। फिर वहां से एक टेक्सी चालक ने उठाया है। अब इस टेक्सी चालक की पहचान की गई। जिसे महज दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला। टेक्सी चालक ने भी ये रुपए तुरंत लौटा दिए। खास बात ये है कि टेक्सी पर नंबर भी नहीं थे, इसके बाद भी पुलिस ने उसे पहचान लिया।

इस कार्रवाई में सदर पुलिस के एसआई जयवीर सिंह, कांस्टेबल प्रहलाद, रवि घुमरिया, यातायात पुलिस के भवानीदान की खास भुमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement