Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आमजन पर आफत बनकर टूट रहा है चाइनीज मांझा, 30 टांके लगे

India-1stNews




बीकानेर: आमजन पर आफत बनकर टूट रहा है चाइनीज मांझा, 30 टांके लगे



बीकानेर। आगामी दिनों में आने वाले आखातीज पर्व से पहले चाइनीज मांझा बीकानेर में आमजन पर आफत बनकर टूट रहा है। बेजुबान पक्षियों के अलावा आम आदमी भी चाइनीज मांझा की चपेट में आकर गंभीर घायल हो रहे हैं ।ताजा मामला कल शाम का है जब एक राहगीर चाइनीज मांझा की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कल शाम 5 बजे चौखूंटी पुलिया पर से जस्सूसर गेट निवासी गिरिराज राठी जा रहे थे तभी  चाइनीज मांझा की चपेट में आने से गिरिराज राठी गंभीर घायल होकर लहू-लुहान हो गया। सड़क पर अचानक हुए इस हादसे को देखकर एक अन्य राहगीर लक्ष्मण सोनी ने घायल गिरिराज राठी को अस्पताल पहुंचाया जहां गिरिराज राठी के चिकित्सकों ने 30 टांके लगाए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562