Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो माह गर्भवती थी, करंट देकर विवाहिता को मारने के आरोप, पति ससुर हिरासत में, पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार

India-1stNews




बीकानेर: दो माह गर्भवती थी, करंट देकर विवाहिता को मारने के आरोप, पति ससुर हिरासत में, पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार

बीकानेर। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को करंट देकर मारने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो जनों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर पीहर पक्ष के लोगों ने मृतका का शव लेने से इंकार कर दिया।

सीओ सिटी श्रवन दास संत ने बताया कि मृतका मनीषा के पति व ससुर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पीहर पक्ष की ओर से विवाहिता को प्रताड़ित करने के सबूत पुलिस को दिए गए हैं। ससुराल पक्ष द्वारा छत पर कपड़े धोने के दौरान वाशिंग मशीन में करंट आने के कारण मौत होना बताया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामला गंभीर है। हर एंगल से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

दो माह की गर्भवती थी मृतका

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान पता चला है कि मृतका मनीषा 2 माह की गर्भवती थी तथा उसके ढाई साल एक बच्ची है। दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हुआ था। इस दौरान रिश्तेदारों के माध्यम से समझाइश कर मनीषा को कुछ समय पहले ही दोबारा ससुराल भेजा गया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जस्सूसर गेट क्षेत्र निवासी अशोक पुत्र गंगाराम सोनी की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बहन मनीषा की शादी 26 अप्रेल 2021 को सोनू पुत्र दीपक सोनी निवासी बंगलानगर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सोनू व सोनू के परिवार वाले दहेज के लिए उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे।

17 अप्रैल दोपहर को ससुराल पक्ष के लोगो व सोनू ने उसकी बहन को बिजली का करंट देकर मार दिया। पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर पति सोनू, ससुर दीपक, निवासी बंगलानगर, देवर विष्णु, काकी ससुर रामचन्द्र सोनी निवासी बंगलानगर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement