Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: संदिग्ध लगे तो महिलाओं और पुरूषों की स्थानीय लोगों ने कर डाली पिटाई, पुलिस पहुंची मौके पर

India-1stNews




बीकानेर: संदिग्ध घूम रहे महिलाओं और पुरूषों की स्थानीय लोगों ने कर डाली पिटाई, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में बच्चों को अगवा करने के शक में कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर डाली। इस दौरान लोगों के दो महिलाएं और एक पुरुष भीड़ के हत्थे चढ़ गए मोहल्ले वासियों ने तीनों की जमकर पिटाई कर डाली। लोगों के आक्रोश को देखकर एक महिला और एक पुरुष वहां से फरार हो गए। बच्चा चोरी के शक में इन लोगों को पकड़ कर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाकर इन तीनों जनों को पुलिस के हवाले कर दिया है बताया जा रहा है पिछले दिनों इस क्षेत्र से एक बच्चा अगवा हो गया था। जिसके बाद से यहां लोग सतर्क होकर अनजान लोगों पर निगाह रख रहे थे। आज जब मोहल्ले वालों ने पांच अनजान लोगो को देखा तो उनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए । आसपास मौजूद लोगों ने इनको पकड़ लिया कुछ लोगों ने इनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों के गुस्से को देखते हुए दो जने मौके से फरार हो गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement