Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत

India-1stNews




बीकानेर: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत

बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिल घटना बीकानेर रेलवे स्टेशन के 5 न. प्लेटफार्म की है। घटना अब से कुछ देर पहले शाम करीब 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन के इंजन की सेटिंग करते समय एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई।




घटना की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम,शोएब भाई, असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, मो.जुनैद खान.रमजान. राजकुमार खड़गावत.अपनी एंबुलेंस लेके मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद जी आर पी पुलिस की निगरानी में उठाकर पी बी एम के ट्रॉमा सेंटर लेकर आए वहा डॉक्टरी मुआइना करवाके शव को पी बी एम की मोर्चरी में रखवाया गया है। खबर लिखें जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। वंही मृतक के शिनाख्त के प्रयास जारी थे। बताया जाता है कि युवक के हाथ में छबड़ी देखी गई थी ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा कि मृतक कोई चाय वाला या फिर कोई मजदूर हो सकता है जो स्टेशन या फिर रेलगाड़ियों में कोई सामान बेचता होगा, लेकिन सवाल ये है कि वो इस ट्रेन की चपेट में आया कैसे? फिलहाल जीआरपी को इन सब सवालों के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में अब सीसीटीवी फुटेज से ही मृतक और और इस हादसे का राज खुल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562