Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लाठियों से वार कर महिला की कर दी निर्मम हत्या, दोनों भाई गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: लाठियों से वार कर महिला की कर दी निर्मम हत्या, दोनों भाई गिरफ्तार

बीकानेर। दुकान में अनाधिकृत रूप से घुसकर महिला की पीट पीट कर निर्मम हत्या करने के मामले में नोखा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस टीम ने आज पेमाराम उर्फ प्रेम पुत्र भगवानाराम उर्फ भगाराम नायक और किशनलाल पुत्र श्री भगवानाराम उर्फ भगाराम जाति नायक निवासी रायसर को अरेस्ट किया है


ये था पूरा मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च को को परिवादी पुनाराम पुत्र कुम्भाराम जाति नायक निवासी रायसर ने नोखा थाने में रिपोर्ट पेश की थी कि 27 मार्च को करीब शाम 7 बजे उसकी पुत्री दुकान पर बैठी थी। तभी किसनाराम पुत्र भगाराम, चतराराम पुत्र भगाराम, शायरराम पुत्र पदमाराम जाति नायक निवासीगण रायसर तहसील नोखा एकराय होकर लाठीयों से लेस होकर उसकी दुकान में प्रवेश कर के उसकी पुत्री के साथ गलत हरकत की व छेड़खानी की।उसकी बेटी ने शोर मचाया तो वह और उसकी पत्नी श्रवणदेवी दोडकर आये तो आरोपियों ने उन पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसके गंभीर चोटे आई और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement