Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जेल में तीन बंदियों ने जेलर को पीटा, एफआईआर दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: जेल में तीन बंदियों ने जेलर को पीटा, एफआईआर दर्ज

बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बंदियों ने मिलकर जेलर की पिटाई की है। मारपीट के इस मामले की वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन जेलर की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

दरअसल मंगलवार को जेल के खुले मैदान में ये घटना हुई। जेलर सूरजनारायण सोनी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीन बंदी मोहम्मद समीर, अफरीद उर्फ गोली खान और साले मोहम्मद जेल की अस्पताल से लौट रहे थे। इन लोगों ने सूरज नारायण को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और चांटे मारे।  अचानक हुए हमले के बाद आसपास काम में लगे दूसरे बंदियों और जेल प्रहरियों ने पहुंचकर जेलर और बंदियों को अलग किया।

हालांकि मारपीट की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि जेल में इन दिनों चल रही सख्ती के कारण बंदियों में खलबली है। बार-बार जेल की बैरकों का निरीक्षण हो रहा है, वहां से मोबाइल और सिम जब्त हो रहे हैं। पिछले एक महीने में ही दो बार जेल से मोबाइल और सिम बरामद हो चुके हैं। इस घटना के बाद जेल में सख्ती और बढ़ गई है।

बीछवाल थाने में इस घटना का मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 353, 34 में दर्ज किया गया है। बीती रात दर्ज हुए इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement