Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त, पति ने चप्पल-घड़ी से की पहचान

India-1stNews





बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त, पति ने चप्पल-घड़ी से की पहचान


बीकानेर। ट्रेन की चपेट आने से महिला की मौत के मामले में अब पहचान हो गयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में मृतका के पति महिला आईटीआई के पीछे रहने वाले मूलचंद सांगवा ने मर्ग दर्ज करवायी है। 

घटना कैमल फॉर्म के पीछे 29 अप्रैल की रात की है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी 44 वर्षीय पत्नी सुंदर देवी 29 अप्रैल की शााम को बिना बताएं घर से निकल गयी। काफी मशक्कत के बाद भी नही मिली। इसी दोरान उन्हें एक महिला के कटने की सूचना मिली। शव बुरी तरीके से क्षत विक्षत हो गया था। बाद में कपड़ों, चप्पलों और घड़ी से पहचान हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement