Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित कार जब्त

India-1stNews




बीकानेर: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित कार जब्त

बीकानेर। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस ने वारदात के दौरान काम में ली गई कार को भी जब्त किया है।कोटगेट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 12 दिसंबर को दीपक पुत्र स्व. प्रेमरतन आचार्य निवासी लोडा-मोडा बगेची ने लिखित रिपोर्ट दी थी कि उसकी बजाज प्लसर बाइक पार्श्वनाथ प्लाजा की पार्किंग से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मार्फत जांच शुरू की ओर आज मालियों का मोहल्ला नत्थूसर बास निवासी राधेश्याम पुत्र बाबूलाल पंवार को अरेस्ट कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि वाहन चोरी की कई वारदातें आरोपी से और खुलेंगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562