Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हर घर राम अभियान मुहिम में 4 वर्षीय आराध्या ने जीता बीकानेरवासियों का दिल

India-1stNews





राम मूर्ति वितरण में 4 वर्षीय आराध्या का योगदान

बीकानेर: रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा शुरू की गई "हर घर राम अभियान" मुहिम में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी डॉ. अमित पुरोहित की 4 वर्षीय बेटी आराध्या पुरोहित ने भी इस मुहिम में अपना योगदान दिया।आराध्या ने पिछले 4 वर्षों में जमा की गई अपनी सभी गुल्लक राशि क्लब के कोषाध्यक्ष मोहित चांडक,प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर मणिशंकर छंगाणी और आगामी रोट्रेक्ट मरुधरा अध्यक्ष रामशंकर कल्ला को भेंट करके मुहिम का समर्थन किया। क्लब अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया कि "हर घर राम अभियान" के तहत 2100 लोगों को राम लल्ला की मूर्ति निःशुल्क वितरित की जाएगी। यह कार्यक्रम 21 अप्रैल को शिव पार्वती भवन में आयोजित किया जाएगा।

वितरण: मूर्तियां 21 अप्रैल को शिव पार्वती भवन में आयोजित कार्यक्रम में वितरित की जाएंगी।

आवेदन: 2100 लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए आवेदन किए हैं। वितरण क्लब द्वारा जारी की गई सूची के अनुरूप होगा।
डॉ. अमित ने कहा की "हर घर राम अभियान" एक सराहनीय पहल है जो लोगों को भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। आगामी अध्यक्ष रमाशंकर जी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की 4 वर्षीय आराध्या का योगदान अन्य लोगों की भी इस मुहिम में योगदान देने हेतु प्रेरित करेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement