Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर से खबर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे बीकानेर

India-1stNews





बीकानेर से खबर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे बीकानेर 


बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उमीदवार अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में प्रचार हेतु पंचायत समिति मुख्यालय पांचू में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

इस संबंध में पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि मुख्यमंत्री कल दोपहर में 2.30 बजे मुकाम मंदिर में दर्शन करेंगे तथा उस के बाद3.00 बजे पांचू पहुचेंगे। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नोखा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आगमन को लेकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है तथा इस अवसर पर किसान सम्मेलन में हजारों की संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु जी जान से जुटे है।

बिश्नोई ने आज पांचू पहुंचकर सभास्थल, हेलीपेड एवं वाहन पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मेलन मे आने वाले लोगो की सुविधाओं का ध्यान रखने बाबत जिम्मेदारियां बांटी, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562