Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फांसी से झूले दो युवक, एक युवती को चढ़ा स्प्रे, थ्रेसर में फंसा पांव युवक की मौत

India-1stNews





बीकानेर: फांसी से झूले दो युवक, एक युवती को चढ़ा स्प्रे, थ्रेसर में फंसा पांव युवक की मौत



बीकानेर। तीन युवक और एक युवती की मौत हो जाने के मामले सामने आए है। चारों ही मामले अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए है। पहला मामला फांसी लगाकर युवक द्वारा आत्महत्या का सामने आया है। घटना बांग्लानगर की है जहा पर 27 वर्षीय युवकने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लालचंद पुत्रभंवरलाल निवासी नाथूसर हाल बंगलानगर है। जहां लालचंद नेदेररात को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन लालंचद को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाथूसर के पूर्वसरपंच घेवरचंद सियाग ने बताया कि परिजनों ने नेत्रदान किया है,ताकि लालचंद की आंखे किसी की रोशनी बन सके।

इधर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में उड़ीसा के रहने वाले बिक्रम जैना ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उड़ीसा के रहने वाले 26 वर्षीय राजु जैना पुत्र श्रीसाधुचरा जेना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

वहीं जसरासर थाना क्षेत्र में युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में दुदावास निवासी अशोक पुत्र मोटाराम जाट ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 4 अप्रैल की रात की है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन द्रोपती पुत्र मोटाराम खेत में फसल पर स्प्रे कर रही थी। इसी दौरान उसे जहर चढ़ गया और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

चौथे मामले में एक नौजवान युवक की कृषि कार्य करने के दौरान थ्रेसर में पांव आ जाने दर्दनाक मौत हो गई। घटना नापासर थाना क्षेत्र के मूंडसर की है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मनोज पुत्र रामेश्वरलाल कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान थ्रेसर में पांव आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement