Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रैक्टर पलटने से सवार युवक की मौत, अन्य दो घायल

India-1stNews




बीकानेर: ट्रैक्टर पलटने से सवार युवक की मौत, अन्य दो घायल

लूणकरनसर के हरियासर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को लूणकरनसर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

हरियासर क्षेत्र के चक 251 आरडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब पौने छह बजे ट्रैक्टर ट्राली एक ईट भट्टे पर मिट्टी डाल कर वापस अपने खेत जा रहे थे। इस दौरान जब ट्रैक्टर ट्राली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक 251 के पास पहुंची तो किसी जानवर के अचानक सामने आ जाने से ट्रेक्टर बेकाबू होकर पलट गया।

जिसके कारण देवीलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वो गंभीर रूप से घायल हो गया। टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं की सहायता से उन्हें टोल एम्बुलेंस से इलाज के लिए लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने 25 वर्षीय देवीलाल पुत्र लालचंद निवासी 8 बीएचडी को मृत घोषित कर दिया। जबकि वेदप्रकाश व रामनिवास को मामूली चोट आई । शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562