Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मृतक के नाम से कूटरचना कर करीब एक करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: मृतक के नाम से कूटरचना कर करीब एक करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


करीब एक करोड़ रुपए का सामान खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 27 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी।


पुलिस के अनुसार गत 27 फरवरी को दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि कितासर निवासी बजरंग पुनिया और कालूराम सहू को गिरफ्तार किया गया है और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके साथ ही लाखों का माल भी बरामद किया गया है। आरोप है कि मैनकाइंड कंपनी एग्रीटेक नई दिल्ली ने बजरंग पुनिया और कालूराम सहू के खिलाफ मृतक बजरंगलाल स्वामी के नाम से फर्जी तरीके से कम्पनी से करीब एक करोड़ का माल खरीद कर भुगतान नहीं करने का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके लिए आईओ एसआई धर्मपाल सहित अनिलकुमार, प्रेम और रामनिवास के साथ टीम का गठन किया गया और अपनी मुखबिरी और साइबर सहायता से 26 अप्रैल को कितासर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फर्जीवाड़े के इस मामले में अभी आगे छानबीन हो रही है। पुलिस तीन दिन के रिमांड में आरोपियों से लेनदेन के साथ ही खरीदे गए सामान की जानकारी ले रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement