Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। सरकारी स्कूल की नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर गैंग रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूणकरणसर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत उर्फ बबलु पुत्र रामस्वरुप जाति नायक उम्र 26 वर्ष निवासी पींपेरा मलकीसर को अरेस्ट कर लिया है।

वारदात में शामिल एक अन्य दुराचारी की तलाश जारी है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व रणजीत उर्फ बबलु ओर एक अन्य युवक ने नौवीं क्लास की सरकारी स्कूल की छात्रा परीक्षा के पश्चात बस स्टैंड से अपहरण कर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर जबरन शराब पिलाकर गैंग रेप किया था। वारदात के बाद आरोपी नाबालिग को रेल्वे स्टेशन पर पटक कर फरार हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement