Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सेवा से बर्खास्त किया एसआई रमेश को, बीकानेर आईजी ने जारी किए आदेश

India-1stNews




बीकानेर: सेवा से बर्खास्त किया एसआई रमेश को, बीकानेर आईजी ने जारी किए आदेश

बीकानेर। नशीले सामान की तस्करी के मामले में अपराधियों का साथ देने के मामले में बीकानेर के पांचू थाने में तैनात तत्कालीन एसआई (प्रोबेशनर) रमेश कुमार बिश्नोई को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि रमेश कुमार बिश्नोई निवासी खारियों की ढाणी, जम्भेश्वर नगर भाखरी, तहसील ओसियां, जिला जोधपुर को सेवा से बर्खास्त किया गया है। वे उप निरीक्षक (प्रोबेसनर) के रूप में रिजर्व पुलिस लाइन, बीकानेर में पदस्थापित था।

दो को पकड़कर अफीम की थी बरामद

23 मार्च को थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू रामकेश मीणा ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी में दो व्यक्तियों को पकड़कर उनके पास अफीम बरामद की थी। मामले में एक एफआईआर 73/2024 धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पांचू में दर्ज की।

नाकाबंदी की फोन पर ली थी जानकारी

पुलिस थाना पांचू के स्टाफ की ओर से की जा रही नाकाबंदी की जानकारी रमेश ने टेलीफोन से ली थी। इसके बाद वे खुद मौके पर पहुंच गया और थानाधिकारी पांचू की ओर से की जा रही कार्रवाई को बिगाड़ने के लिए थानाधिकारी पर अपने पद का दबाव बनाने की कोशिश की। इस प्रकरण में उप निरीक्षक रमेश कुमार की संलिप्तता पाए जाने पर जांच अधिकारी वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा ने 28 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

उप निरीक्षक के खिलाफ महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर की ओर से सीसीए नियमों के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से बुधवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement