Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चाकू की नोंक पर नाबालिग से दुष्कर्म

India-1stNews




बीकानेर: चाकू की नोंक पर नाबालिग से दुष्कर्म

बीकानेर। चाकू की नोक पर एक 17 वर्षीय नाबालिग को घर से जबरन लेजाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाने व उसे धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने माता-पिता के साथ थाने पहुंच कर मोमासर निवासी आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल की रात उसके पांच बच्चे बाखल में सो रहें थे। रात 12.30 बजे उसे पिकअप की आवाज सुनाई दी और वह उठा तो उसने अपनी पुत्री को अपने बिस्तर पर नहीं पाया। घर का मेन गेट खुला पड़ा था और माता पिता युवती को ढूंढने निकले तो घर से कुछ दूर स्थित खेत से पीड़िता की आवाज सुनाई देने पर उस ओर भागे। उन्हें आता देख आरोपी लड़का मौके से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पिता से काम होने की बात कहकर गेट खुलवाया। युवती के गेट खोलते ही उसका हाथ पकड़कर उसे बाहर खिंच लिया और चाकू की नोक पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप अपने साथ चलने को कहा। आरोपी उसे घर से कुछ दूर स्थित खेत में ले गया और जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल वर्मा को दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement