Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फिर जेल में कैदी के पास मिला मोबाइल

India-1stNews




बीकानेर: फिर जेल में कैदी के पास मिला मोबाइल

बीकानेर। सेंट्रल जेल बीकानेर में बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की रात भी प्रहरी गश्त के दौरान जेल के वार्ड नंबर ग्यारह के बैरिक नंबर चौमालीस में बंद विचाराधीन बंदी से मय सिम कचौड़ा कंपनी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर जेल प्रहरी केसराराम की ओर से बीछवाल थाने में आरोपी विचाराधीन बंदी रामचंद्र उर्फ चंदू सियोलिया पुत्र मोखराम निवासी जंभेश्वर मंदिर के पास रामपुरा बस्ती के खिलाफ कारागार एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। जानकारी में रहे कि बीते दो सप्ताह के अंतराल में बीकानेर जेल में बंदियों के पास आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल बरामद हो चुके है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562