Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:एक आया ट्रेन की चपेट में तो दूसरा डूबा नहर में, दोनों की मौत

India-1stNews




बीकानेर:एक आया ट्रेन की चपेट में तो दूसरा डूबा नहर में, दोनों की मौत

बीकानेर। दो व्यक्तियों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर ट्रेन की चपेट में आने और नहर में डूबने से दो की मौत हो गयी।  मिली जानकारी के अनुसार मलकीसर रेलवे फाटक के पास देर रात को ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो गयी। युवक की पहचान हरियासर भंडेरा के रहने वाले सुनील पुत्र सुरजामरा मेघवाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं 280 आरडी नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। युवक की पहचान इंतजार पुत्र गफूर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल युवक के नहर में गिरने के कारणों के बारे में जानकारी नही मिल पाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562