Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद, लगातार वारदात को दे रहे अंजाम, प्रशासन आरोपियों को पकड़ने में नाकाम

India-1stNews




बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद, लगातार वारदात को दे रहे अंजाम, प्रशासन आरोपियों को पकड़ने में नाकाम


बीकानेर शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी के एक घर से लाखों के जेवरात चोरी हो गए तो रविवार को रानी बाजार स्थित एक घर से सोने-चांदी की संदूक ही उठाकर ले गए। कोटगेट थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार रानी बाजार के पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले शिव गहलोत ने एफआईआर दी है। जिसमें कहा गया है कि उसके ताऊ के घर पर देर रात तीन से चार बजे के बीच चोर घुसे। पलंग के नीचे एक संदूक रखी हुई थी, जिसे चोर उठाकर ले गए। इस संदूक में परिवार के कीमत जेवरात थे। संदूक में महिलाओं की रखड़ी व कान के लौंग के साथ ही कुछ अंगुठियां भी थी। इसके अलावा चांदी की पायल और चांदी के कड़े भी थे। कोटगेट पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यहां भी हुई चोरी

इससे पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी में शनिवार की रात चोरी की बड़ी घटना हुई। यहां अनिल जोशी के घर में चोरी हुई है। जोशी अपने परिवार के साथ हरिद्वार गए हुए थे और पीछे से चोर अंदर घुस गए। बाहर का ताला तोड़ा गया और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर चले गए। चोरों ने काफी समय इस घर में बिताया।

इससे पहले गंगाशहर थाने में संजय बोथरा के घर पर हुई चोरी में तीस लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी हो गया। वहीं नयाशहर थाना क्षेत्र में कैलाश जोशी के बंद घर में भी चोरी की वारदात हुई। गंगाशहर थाना में भी चोरी का एक मामला दर्ज हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement