Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

एसजेपीएस : वर्ल्ड हेरिटेज डे पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विरासत को जाना

India-1stNews




एसजेपीएस : वर्ल्ड हेरिटेज डे पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विरासत को जाना

बीकानेर। 'विश्व विरासत दिवस' की पूर्व संध्या पर श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पाँच टीमों (लोथल, कालीबंगा, हड़प्पा, साँची व धोलावीरा) के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारतीय एवं विश्व स्तर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी प्रश्न किए गए। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से न सिर्फ प्रश्नों के उत्तर दिए अपितु उनके बारे में विस्तृत जानकारी को दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थीगण से सांझा की।

शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने सांस्कृतिक विरासत को मानव जाति के विकास का परिचय बताते हुए उसे सहेज कर रखने एवं आने वाली पीढ़ी को इसका महत्व बताने के लिए प्रेरित किया एवं शाला की ओर से विजेता टीमों लोथल (प्रथम) व कालीबंगा (द्वितीय) को हार्दिक बधाई देते हुए उत्साहवर्धन स्वरुप पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट किए।
प्रश्नोत्तरी के लिए प्रश्नों का चयन व कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अब्दुल अज़ीज़ तथा नीलू सोलंकी ने किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562