Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फिर मांगी रंगदारी, बेटे और भाई को जान से मारने की मिली धमकी

India-1stNews




बीकानेर: गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फिर मांगी रंगदारी, बेटे और भाई को जान से मारने की मिली धमकी

बीकानेर। पुलिस के लिए सिरदर्दी बने गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक कारोबारी से फिर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है।

रकम नहीं देने पर कारोबारी उसके बेटे और भाई सहित तीन जनों की हत्या करने की धमकी दी है। मामला उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी व्यापारी से जुड़ा है, जिसका बाहर बड़ा कारोबार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये हैं पूरा मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में रहने वाले जुगल तावणिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि चार अप्रैल को दोपहर में रोहित ने कारोबारी के मोबाइल पर कॉल कर धमकाया और कहा कि पांच करोड़ रुपए दो, नहीं तो उसको और उसके बेटे व भाई की हत्या कर दी जाएगी।

पांच अप्रैल को भी दोपहर और शाम को दो बार वाइस मैसेज कर फिरौती मांगी और नहीं देने पर कारोबारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। तावणिया ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement