Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मोबाइल पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते रंगे हाथों अरेस्ट, लग्जरी कार जब्त

India-1stNews




बीकानेर: मोबाइल पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते रंगे हाथों अरेस्ट, लग्जरी कार जब्त

बीकानेर। आईपीएल में करोड़ों का दांव लगाने वाले सटोरिये पुलिस को लग्जरी कारों से चकमा दे रहे हैं। पुलिस की रैड से बचने के लिए आबादी से दूर कारों में क्रिकेट सट्टे को अंज़ाम दिया जा रहा।

नोखा पुलिस ने आईपीएस आदित्य काकड़े के नेतृत्व में सुजानगढ़ रोड़ पर गोदारा पेट्रोल पंप के पास आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे युवक को अरेस्ट किया है। नोखा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड़ा रोड़ निवासी शंकर स्क्रीन टच मोबाइल पर आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते रंगे हाथों अरेस्ट किया गया है।

आरोपी के पास इण्डियन प्रिमियमर लीग के रॉयल चैलेंजर्स बेगलौर व मुम्बई इंडियस टीमों के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में फोन पर लाखों रुपए का हिसाब मिला है। पुलिस ने आरोपी की टाटा नेक्सॉन गाड़ी भी जब्त की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562