Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सड़क पर गोली कांड! फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

India-1stNews




बीकानेर: सड़क पर गोली कांड! फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बीकानेर। फायरिंग की घटना से कोलयत से बज्जू आ रही एक गाड़ी पर दूसरे पक्ष ने चलाई गोलियां चलाने की खबर सामने आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में एक चलती कार पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे गंभीर स्थिति में पुलिस ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया है। घायल हनुमानगढ़ जिले के धोलीपाल निवासी रामरतन पुत्र लेखराम बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा है। घायल के पुत्र द्वारा एक लड़की से लव मैरिज करने की बात सामने आ रही है। लड़की के बयान दर्ज करवाने के लिए पिता-पुत्र लड़की को लेकर बज्जू पुलिस थाने जा रहे थे। बीच रास्ते में फार्च्यूनर गाड़ी में आये युवकों ने इन पर फायरिंग की दी।साथ ही लड़की का अपहरण की कोशिश की फायरिंग में पिता को गोली लगी है। जिसे खून से लथपथ अवस्था में पुलिस ने ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग करने वाले लोग कौन थे? पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है, घायल के बयान लेने के बाद पूरा प्रकरण सामने आएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562