Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विवाहिता ने काटी हाथ की नस, मौत

India-1stNews




बीकानेर: विवाहिता ने काटी हाथ की नस, मौत

बीकानेर। शहर की पॉश कॉलोनी JNVC में एक महिला ने ब्लेड से हाथ की नसें काट ली। परिजन तत्काल लहूलुहान अवस्था में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचें, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नसें काटने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।


पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार मीना नर्सिंग होम के पास रहने वाली दीक्षा गौड़ पत्नी गौतम ने आज सुबह ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। अधिक मात्रा में खून बहने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस परिजनों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562