Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: युवक पर लाठी सरियों से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: युवक पर लाठी सरियों से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

बीकानेर। दिनदहाड़े युवक पर लाठी-सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कादरी कॉलोनी नायकों का मौहल्ला गंगाशहर निवासी बीरबल पुत्र अनोपाराम नायक ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने घटना 13 अप्रैल की बताई। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर साढ़े बारह बजे आसपास उसके बड़े भाई लक्ष्मण के साथ कादरी कॉलोनी स्थित शराब ठेके के सामने आठ- दस लोगों ने लाठी व सरियों से हमला कर दिया। जिससे उसके भाई को चोटें आई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement