Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर सैटेलाईट अस्पताल में गूँजने लगी किलकारियां

India-1stNews





गंगाशहर सैटेलाईट अस्पताल में गूँजने  लगी किलकारियां

बीकानेर। गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में चिरप्रतीक्षित प्रसूति सेवाएं प्रारम्भ हो गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी ने बताया कि आज अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. खुशबू जोशी ने श्रीमती सुनीता धर्मपत्नी चम्पालाल के प्रथम डिलीवरी करवाई। शिशु रोग चिकित्सक विजयपाल सुनिया ने बताया कि प्रसूता एवं नवजात बेबी पूर्ण स्वस्थ है।

बच्छराज रांका ने बताया कि प्रसव में डॉ. खुशबू जोशी के साथ नर्सिंग स्टॉफ कल्पना यादव, संतोष आदि ने सहयोग किया।सामाजिक कार्यकर्ता  हेमंत कातेला कहा कि वर्षो का जो संघर्ष था वो पूरा हो रहा है कातेला ने हॉस्पिटल को लेकर बहुत संघर्ष किया है कातेला ने कहा नवरात्रा के मध्य सप्तमी के दिन कन्या का जन्म बहुत शुभ है। हेमंत कातेला द्वारा अस्पताल में प्रसूति सेवाएं प्रारम्भ करने में सभी सहयोगी जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

वही कातेला ने बताया कि सैटेलाइट हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के लिए अभी भी पीबीएम अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। क्षेत्र की महिलाओं को सर्जरी की सुविधा हाल फिलहाल नही मिलेगी। डॉ गुंजन सोनी ने कातेला से वार्ता कर एक्सरे मशीन और  सोनोग्राफी मशीन भी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement