Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: छत से गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: छत से गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। गर्मी से निजात पाने के लिए छत पर सोने गए 24 वर्षीय युवक की नींद में ही छत से गिरने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में मंगलवार रात को हुआ। जहां गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी 24 वर्षीय युवक दामोदर जाखड़ अपने ननीहाल आया हुआ था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को दामोदर अपने मामा के बेटे भाई के साथ खेत में बने घर की छत पर सोने गया था। छत की दिवार छोटी होने के कारण वह नींद में ही रात को करीब 1- 1.30 बजे छत से गिर गया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए जहां से मृत घोषित कर दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टर्माटम किया जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562