Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विप्र सेना बीकानेर द्वारा स्थापना दिवस व परशुराम जयंती के कार्यक्रमो का भव्य शुभारम्भ

India-1stNews



विप्र सेना बीकानेर द्वारा स्थापना दिवस व परशुराम जयंती के कार्यक्रमो का भव्य शुभारम्भ


बीकानेर। ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन विप्र सेना की बीकानेर इकाई द्वारा बीकानेर स्थापना दिवस व भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले 3 दिवसीय कार्यक्रमो का भव्य शुभारम्भ किया गया।सम्भाग प्रभारी पवन सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम का पोस्टर लोकार्पण हरिशंकर आचार्य सहायक निदेशक जनसंपर्क व गोपाल जोशी ज़िला समन्वयक आई ई सी ज़िला परिषद ने किया व विप्र सेना के जनकल्याण कारी कार्यो की सराहना की । सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में संगठन को महत्वपूर्ण घटक बताया।कार्यक्रमों की शृंखला में आज निराश्रित पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई व पानी की खेळीयों में टेंकर से जल डलवाया गया। इसी क्रम में बेजुबान पक्षियों के लिए 200 पालसिये स्थापित किये जा रहे हैं व लगातार तीसरे साल विप्र जल मन्दिर की स्थापना बीकानेर शहर के 11 स्थानों पर की जाएगी,इसी क्रम में भगवान परशुराम का पूजन बिनानी चौक स्थित सत्यनारायण जी के मंदिर में किया जाएगा।कार्यक्रम में हरिगोपाल उपाध्याय,  इंद्र शर्मा, रविन्द्र जाजड़ा, महादेव शर्मा, मधुप शर्मा, राजन आचार्य, धर्मेंद्र सारस्वत, श्रवण कॉयल, जयदेव शर्मा, मुकेश शर्मा, भैरो सिंह राजपुरोहित सहित युवाओं का सहयोग मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement