Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: गर्मी शुरू होने के साथ बिजली कटौती का टाइम चार्ट फिर से शुरू, कुम्हारो का मोहल्ला से भीनासर पेट्रोल पंप तक 4 घँटे बिजली बंद

India-1stNews




गंगाशहर: गर्मी शुरू होने के साथ बिजली कटौती का टाइम चार्ट फिर से शुरू, कुम्हारो का मोहल्ला से भीनासर पेट्रोल पंप तक 4 घँटे बिजली बंद

बीकानेर। गर्मी शुरू होने के साथ ही बिजली कटौती फिर शुरू हो गई है। बिजली कपंनी बीकेईएसएल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक गंगाशहर सहित अनेक क्षेत्रों में बिजली सुबह बंद रहेगी, जब लोगों के स्कूल व ऑफिस का समय रहता हे।

रख-रखाव के लिए सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे से ग्यारह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पाबू चौक, इंदिरा चौक, वार्ड नंबर 2 भीनासर, शारडा चौक,  रेगरो का मोहल्ला, मुख्य बाजार, चित्रा आइस फैक्ट्री, डागा गेस्ट हाउस, खिलाड़ी चौक, हरिजन बस्ती, गौरी जी का कुआं, मेघवालो का एरिया, बाबू चौक, बांठिया गर्ल्स स्कूल, गोलछा मोहल्ला, चांदमल जी का बाग, भीनासर 4 पोल, मुरली मनोहर मैदान, राम राज्य चौक, सुथारों का बास करीजम बस्ती, वार्ड-22, जवाहर स्कूल, मुहायो का मोहल्ला, भीनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, मोथस एरिया, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रे. एरिया का क्षेत्र शामिल है।

इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली बंद रहेगी। इनमें विद्या विहार स्कूल, हरिराम जी गौशाला, हरिराम जी मंदिर, रामपुरिया भवन, मालू गेस्ट हाउस, रामदेव मंदिर, कुम्हारो का मोहल्ला शामिल है। इन क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधार करने का दावा किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement