Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:बुलेट पटाखा मारे तो हो जाए सावधान, चालक के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू, एक दर्जन बुलेट जब्त

India-1stNews




बीकानेर:बुलेट पटाखा मारे तो हो जाए सावधान, चालक के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू, एक दर्जन बुलेट जब्त

बीकानेर। बुलेट चलाने की शौकीन वे युवा जो अपनी बुलेट से साइलेंसर से आवाज निकालते हैं। उनके लिए सावधान होने की जरूरत है पुलिस ने अब ऐसे बुलेट चालकों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो बुलेट चलाते समय आवाज निकालते है।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने आवाज करने वाली बुलेट चालकों पर कार्रवाई की है और एक दर्जन बुलेट जब्त की है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से चलाई जा रही विशेष अभियान में एमवी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। रामपुरा बस्ती सहित आधा दर्जन स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर पटाखे की आवाज करने वाली बुलेट चालकों की बुलेट जब्त की है। पुलिस द्वारा की गई इससे कार्रवाई में उप निरीक्षक राधेश्याम,राजेंद्र कुमार रेनू बाला,हेड कांस्टेबल सवाई सिंह, हीरा सिंह,नरेश सिंह, कांस्टेबल संजय भूर सिंह, हेम सिंह, छगनलाल,मनोज आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562