Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: इतना मारो की जल्दी से ठीक नहीं हो सके, सरिये व हॉकी से वार कर हाथ-पैर दोनों की हड्डियां तोड़ दी, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: इतना मारो की जल्दी से ठीक नहीं हो सके, सरिये व हॉकी से वार कर हाथ-पैर दोनों की हड्डियां तोड़ दी

बीकानेर। सरिये व हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना 29 अप्रैल को जगदंबा एसटीडी के पीछे चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर की है। इस संबंध में जेल वेल त्यागी वाटिका के पास रहने वाले तुलसीराम पुत्र पेमाराम सोनी ने राकेश सोनी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसके पुत्र लक्ष्मण सोनी के साथ लोहे के सरिये व हॉकी व अन्य हथियारों से उसके पुत्र को जगह-जगह मारकर चोटिल कर दिया है। आरोप है कि इस दौरान पुत्रवधू जो कि जोर-जोर से कह रही है कि इतना मारो की जल्दी से ठीक नहीं हो सके। तब राकेश सोनी व अन्य लोग आये और उसके पैरों व हाथों को पकड़ कर रॉड़ से पैरों व हाथों पर लगातार दस-पन्द्रह बार एक ही जगह मार-मार कर हाथ-पैर दोनों की हड्डियां तोड़ दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement