Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, भाई की हालत गंभीर

India-1stNews




बीकानेर: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, भाई की हालत गंभीर

बीकानेर। क्षेत्र के गांव सांवतसर में कलियुगी रिश्तों में दरार इस कदर आ गई कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर हमला कर भाभी को मौत के घाट उतार दिया व भाई गम्भीर अवस्था मे बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सांवतसर निवासी संतोष विश्नोई ने अपने बड़े भाई मोहनलाल विश्नोई ओर भाभी सुशीला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल हुए सुशीला ने दम तोड़ दिया व सर में गम्भीर चोटें आने से मोहनलाल को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर शेरुणा थाना पुलिस पहुंची है एंव शव को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया है। कुछ दिन पहले ही पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसी विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। दोनों भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीच बचाव में आई भाभी को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562