Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: करंट लगने से चाचा-भतीजे की हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर: करंट लगने से चाचा-भतीजे की हुई मौत

बीकानेर। जिले से एक बुरी खबर यह है कि करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा बताये जा रहे हैं। हालांकि उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया था लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस अधिकारी पीबीएम हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। यहां कुछ तनाव होने की भी जानकारी सामने आई है।


मामला जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके का है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 40 वर्षीय टीकूराम मेघवाल और 28 वर्षीय लेखराम मेघवाल की करंट से मौत हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे थे और ट्यूबवैल पर काम कर रहे थे। अनुमान है कि अचानक पॉवर चालू हो जाने से करंट आ गया और दोनों को गंभीर झटका लगा। 

थानाधिकारी संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि की है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। ट्यूबवैल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगा है। पूरा मामला क्या यह तफ्तीश के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पीबीएम हॉस्पिटल पहुंच रहा हूं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562