Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत

India-1stNews




बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत

बीकानेर@ ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रेक देशनोक में 31 मई की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे गौरीशंकर ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता रामलाल पुत्र सखाराम सुबह घर से निकल गए थे जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। प्रार्थी ने बताया दिमागी रूप से ठीक नहीं होने के चलते रेलवे ट्रेक पर चले गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement