Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: धर्मशाला में मिला सड़ा गला शव

India-1stNews




बीकानेर: धर्मशाला में मिला सड़ा गला शव

बीकानेर@ धर्मशाला में एक बुजुर्ग का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। शव कई दिनो पुराना है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। घटना कुम्हार धर्मशाला कोलायत की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हार धर्मशाला कोलायत के व्यवस्थापक मामराज पुत्र भुराराम कुम्हार निवासी गोकल की और से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि भीयाराम पुत्र बुद्वाराम जाट उम्र 80 साल निवासी चदांवत तह. डेगाना, नागौर धर्मशाला मे पिछले 5-6 वर्षों से किराये पर कमरा लेकर रहता था। कल सुबह 9 बजे उक्त भीयाराम कमरे से बाहर नही निकला तो उसे आवाज लगाई तो कोई हलचल नही होने पर तथा अन्दर से बदबू आने पर पुलिस थाना मे सुचना दी। पुलिस कर्मचारी ने धर्मशाला मे उपस्थित लागों के सामने उक्त कमरे का गेट खोला तो देखा कि उक्त भीयाराम मृत अवस्था मे मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement