Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

India-1stNews




गंगाशहर: प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख


बीकानेर। शहर की गंगाशहर थाना इलाके में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।जानकारी मिली है कि शिव वेली स्थित प्लास्टिक के गोदाम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसके चलते एक बार क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। तत्पश्चात लोगों ने गंगा शहर थाना पुलिस को सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन सेवा को बुलाया और घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के प्रभारी भूरसिंह बीका,जगवीर सिंह, नारायण सिंह,प्रदीप कुमार,सुजान,योगेंद्र कुमार,सतवीर सिंह,गिरधारी सिंह, जगदीश,नवीन कुमार,बाबूलाल,भंवर लाल की भूमिका अहम रही। बताया जा रहा हैं कि जिस गोदाम में आग लगी वह किसी राहुल एंड कंपनी का बताया जा रहा है जिसके मालिक इंद्र खत्री है। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि आग छत पर रखे सामान में लगी जो मोटे तौर पर स्क्रैप था। ऐसे में बाहर से आते-जाते लोगों को ही दिख गई और समय रहते इस पर काबू पा लिया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement