Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर: पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की

बीकानेर। जिले में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हदां थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खींदासर निवासी मनफूल (21) पुत्र जसंताराम नायक ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई विनोद ने मर्ग दर्ज करवायी है। दी गई रिपोर्ट में बताया है कि उसका भाई मनफूल ने घर से निकलकर रतीराम बिश्नोई के खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement