Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एक करोड़ की फिरौती मामले में लॉरेंस विश्नोई का शूटर गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: एक करोड़ की फिरौती मामले में लॉरेंस विश्नोई का शूटर गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर के एक नामी होटल में एक करोड़ की फिरौती के मामले में नामजद और फरार चल रहे लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शूटर को गिरफ़्तारी बिहार के अररिया के रेलवे स्टेशन के पास से की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश बीकानेर में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में मोस्ट वांटेड है। रिमांड होम से भागकर वह नेपाल के विराटनगर में पहचान छिपाकर रहा बाद में बिहार में फरारी काट रहा था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश पुत्र शांताराम अपनी आईडी बदल कर अपराध करने में माहिर हैं। सन 2023 में यह बीकानेर पुलिस से रिमांड के दौरान खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। फरार होने के बाद अपनी पहचान बदलकर आरोपी नेपाल के कोशी क्षेत्र में अपनी पहचान बदलकर फरारी काटी और फ़िर बिहार आ गया। बिहार में भी जयप्रकाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562