Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने बाइक को लिया चपेट में, दो युवकों की मौत

India-1stNews




बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने बाइक को लिया चपेट में, दो युवकों की मौत

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में कार चालक ने बाइक सवार क़ो चपेट में ले जिससे दोनों युवकों की मौत हों गई। गजनेर एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक कोडमदेसर  से रणधीसर जा रहे थे इस दौरान तेज रफ़्तार से आ रही कार ने युवकों क़ो अपनी चपेट में ले लिया दोनों युवकों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हों गई।

युवक भंवर लाल पुत्र नेत राम जाति मेघवाल उम्र 22साल रणधीसर निवासी तथा दूसरा युवक जयमलसर निवासी बाबू पुत्र मोहन लाल मेघवाल उम्र 22साल की मौत हों गई।  जिनका शव पुलिस ने अपने कब्जे लेकर शव क़ो गजनेर रेफलर हॉस्पिटल के मोर्चेरी रूम में रखवाया।  उसके बाद शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों क़ो सोप दिया। मौक़े से कार चालक कार क़ो छोड़कर फरार हों गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562